Top News

मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के चालक व गार्ड का व्यापार मंडल ने किया सम्मान

मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के चालक व गार्ड का व्यापार मंडल ने किया सम्मान

करहां, मऊ। रेलवे विभाग द्वारा मऊ जंक्शन से आनंद विहार (दिल्ली) तक नई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरु किए जाने पर मुहम्मदाबाद गोहना के व्यापारियों में खुशी का माहौल है। ट्रेन संख्या 14055 मऊ जंक्शन से आनंद विहार तथा वापसी में 14056 आनंद विहार से मऊ जंक्शन तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नियमित रुप से संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वावधान में ट्रेन के गार्ड डी.के. सिंह तथा चालक नवीन कुमार एवं नूर आलम का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें मिष्ठान, बिस्कुट, नमकीन, बिसलेरी तथा हनुमान चालीसा भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ने कहा कि नई रेल सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेलवे विभाग का आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह में जिला संरक्षक ईश्वर दयाल सिंह 'सेठ', युवा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनमोल साहू, संजय कश्यप, रमेश मौर्य, गिरी सुमन चौरसिया, विश्वनाथ सोनकर, मनोज ओम, सुधीर कुमार गुप्त, छोटू प्रसाद, पूर्व प्रधान सूरज मद्धेशिया सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post