Top News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरुक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरुक

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रानीपुर की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों व स्कूल-कालेजों के आसपास भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरुक किया। टीम ने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान 112, 1090, 1098 व 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचाव के लिए सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। टीम ने मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अभियान में उप निरिक्षक सुधा अग्रहरि, आरक्षी दिव्या यादव, रुचि पटेल आदि शामिल थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post