बसपा ने चंदन कुमार राना को पार्टी से किया निष्कासित
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। बहुजन समाज पार्टी की मऊ जिला इकाई ने संगठनात्मक अनुशासन के मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय तहसील व चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी चंदन कुमार राना को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासन का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंटू के अनुसार, चंदन कुमार राना को उनकी गतिविधियों को लेकर पहले भी कई बार समझाने और चेतावनी देने का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं आया। इसे पार्टी संगठन और मूवमेंट के हित में उचित नहीं मानते हुए जिला इकाई ने निष्कासन का निर्णय लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में अनुशासन और पार्टी की नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

Post a Comment