Top News

गलत दिशा से आ रही बाइक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

गलत दिशा से आ रही बाइक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यूनियन बैंक के पास शाम करीब 04:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता और पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चेरुईडीह कटेहरी निवासी ओमप्रकाश 55 वर्ष अपने 25 वर्षीय बेटे मोनू के साथ बाइक से करहां से मुहम्मदाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही एक बाइक, जिस पर दो युवतियां सवार थीं, ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार मोनू की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post