सामाजिक एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे दादाजी : डा. अंजनी तोमर
करहां (मऊ) : हमारे दादाजी स्व. जगदीश सिंह करहां गांव के निवासी सम्मानित, सामाजिक एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे। परिवार और समाज को सशक्त बनाने तथा आर्थिक व सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उनके उच्च आदर्श, संस्कार और विचार आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। इस अवसर पर संपूर्ण परिवार एवं स्नेही-स्वजनों की ओर से दादाजी को भावपूर्ण नमन एवं सादर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
◆डा. अंजनी तोमर, करहां-मऊ


Post a Comment