Top News

बारिश में कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान दबा

बारिश में कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान दबा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव गांव में बुधवार देर शाम रिमझिम बारिश के दौरान मुसाफिर राजभर का कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान में रखा खाद्य पदार्थ व गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

मकान गिरने के समय परिवार के सदस्यों के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को आर्थिक सहायता व आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post