बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार : रामसरन चौहान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की कामकाजी बैठक देवसीपुर में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं। पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही पार्टी की सफलता का आधार है।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। मंडल महामंत्री रितिक सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे, जबकि संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों ने संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार साझा किए।


Post a Comment