रक्तदान शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के अतरारी चुंगी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 42 लोंगो ने रक्तदान कर जरूरतों के सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी और मंडल महामंत्री रितिक सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा की सर्वोत्तम भावना बताया।
शिविर में कुल 42 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन को सफल बनाने में शाहबाज आलम और मोहम्मद माजिद की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।




Post a Comment