महिला नेतृत्वकर्ताओं को संगठन की मजबूती और सामूहिक पैरवी के बताए गुर
पंचायत स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर
करहां (मऊ) : साथी उत्तर प्रदेश के सहयोग से सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सोफीगंज की ओर से संचालित स्कोप (SCOPE) परियोजना के तहत रविवार को बड़रांव ब्लाक के गोटी प्रशिक्षण केंद्र, सराय शादी में समुदाय आधारित महिला संगठनों की नेतृत्वकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें संगठन संचालन, सहभागी नेतृत्व और सामुदायिक समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की जानकारी दी गई।
परियोजना कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती नेतृत्वकर्ताओं की सक्रियता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता पर निर्भर करती है। महिला संगठनों को बैठकों तक सीमित न रहकर गांव की समस्याओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
प्रशिक्षण में नियमित बैठक, जिम्मेदारियों का बंटवारा, सामूहिक निर्णय, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला अधिकार एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायत स्तर पर महिलाओं और किशोरियों के मुद्दों को संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सीआरपी आशा देवी, रिंकू चौहान, अनीता और प्रशिक्षक अंजुल सहित विभिन्न महिला संगठनों की नेतृत्वकर्ता मौजूद रहीं।


Post a Comment