Top News

इनरव्हील क्लब मऊ ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

इनरव्हील क्लब मऊ ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ ने शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने सज-धजकर पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया और उत्सव का आनंद उठाया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को विविध सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट मऊ की पत्नी किरन व उनकी पुत्री शिवानी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में घरों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई।

घरेलू सहायकों के साथ तीज का त्यौहार मनाने वाली महिलाओं का मानना है कि इनकी बदौलत ही वे अपने घरों से कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा सकती है। इस अवसर पर इन्हरवील क्लब की सदस्याओं ने कहा कि यह प्रयास संस्कृति के प्रसार में सहायक रहेगा। इस अवसर पर गांव की महिलाओं को साड़ी, सुहाग का सामान आदि वितरित किया गया।

इस अवसर पर आशा खत्री, अध्यक्ष मीना लाल, कुसुम वर्मा, रुचिका मिश्रा, सचिव ज्योति सिंह, सुधा त्रिपाठी, रुची अग्रवाल, शरद टंडन, मीना अग्रवाल, कंचन तिवारी, अंजुला, कंचन लता, नीलम सर्राफ, सुनीता, निधी, साधना, रिचा, किरन टंडन, मधु कपूर आदि शामिल हुई।



Post a Comment

Previous Post Next Post