जमीनी विवाद में महिला व युवती से मारपीट, चार पर केस

जमीनी विवाद में महिला व युवती से मारपीट, चार पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चक तिलसवां गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला व युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। बृजेश प्रजापति की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने सिंहासन सरोज, राधे मास्टर, सीता सरोज व महेंद्र सरोज के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है।

आरोप है कि 11 सितंबर की सुबह बृजेश की गैरमौजूदगी में आरोपितों ने उसकी मां दुर्गावती देवी और बहन गीता प्रजापति को गाली देते हुए बाल खींचकर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।



Post a Comment

Previous Post Next Post