Top News

तहसील सभागार में मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस

तहसील सभागार में मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस

घोसी (मऊ) : तहसील सभागार मे जागो जगाओ, सुंदर संसार बनाओ अभियान वैचारिक क्रांति समाज के संस्थापक अनिल कुमार मिश्र एडवोकेट द्वारा विश्व मानवाधिकार धिकार दिवस मनाया गया। एसडीएम घोसी अभिषेक गोस्वामी, एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल, सीओ घोसी दिनेश दत मिश्र, लालचंद यादव आजाद हिंद संगठन के अध्यक्ष, शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्वामी नाथ, एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल को साल से सम्मानित किया व हरेंद्र सिंह भावनपुर को वेद दिया गया। साथ ही शमशाद अहमद को कुरान दिया गया। तहसील बार घोसी के सदस्यो को पढ़ने के लिए राम चरितमानस दिया गया

विश्व मानवाधिकार दिवस पर विभिन्न अधिवक्ताओं ने प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश राय, घोसी बार के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला, सीताराम कुशवाहा, श्याम मनोहर विश्वकर्मा हिटलर आदि ने विचार व्यक्त किया। घोसी के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता को घोसी के एसडीएम और सीओ घोसी द्वारा सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post