25 हजार का इनामी वांछित आरोपित गिरफ्तार
करहां (मऊ) : रानीपुर थाने की पुलिस ने हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित भिमार्जुन उर्फ गोलू यादव उम्र 32 निवासी शेखामतपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना है। उसे शनिवार की सुबह करीब 5:15 बजे खुरहट रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरुद्ध रानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Post a Comment