सामूहिक विवाह में 11 जोड़ें दाम्पत्य बंधन में बंधे

सामूहिक विवाह में 11 जोड़ें दाम्पत्य बंधन में बंधे

करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत देवल ऋषि की तपोभूमि देवलास पर स्थापित संत सुघर दास महराज मंदिर प्रांगण में रविवार की दोपहर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान देवलास के तत्वाधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक ब्राह्मण श्यामसुंदर पाण्डेय व विजयशंकर पाण्डेय द्वारा विधि-विधान पूर्वक वेदमंत्रों के साथ क्षेत्र के ग्यारह जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंध गये। साथ ही मंदिर में स्थापित शिव-पार्वती की प्रतिमा को साक्षी मानकर जीवन भर साथ मरने-जीनें की कसमें खाई।

विवाह उत्सव के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर मार्स आर्बिट इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड गोरखपुर विक्की यादव रहे। कार्यक्रम में मौजूद भोजपुरी गायक कलाकार संजय लाल, राजीव शर्मा, सर्वेश सिंह व शामिल महिलाओं ने मंगलगीत गाया। शादी समपन्न होने के पश्चात संस्था की तरफ से वर वधुओं को एक-एक सेट बेड, गद्दा, रजाई, बेडसीट, तकिया, कुर्सी, श्रृंगार बाक्स, प्रसाधन सामग्री, साड़ी, बर्तन, दिवाल घड़ी, कलाई घड़ी, अटैची बाक्स सहित विदाई का अन्य सामान प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, अरिजीत सिंह, रामप्रवेश यादव अनुराग, विपीन चौहान, हरिनाथ प्रसाद, हृदयनारायण यादव, जयभीम कुमार रामवीर, अभिषेक यादव, रवि यादव, मोनू कुमार भारती, संजय यादव, देवेन्द्र कुमार, डाक्टर राममूरत यादव, कर्मचारी संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष भारतेन्दु यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैथवार मल्ल सभा भारत ज्योति सिंह गुड़िया, जिलाध्यक्ष गोरखपुर एसपी सिंह सहित अनेक स्त्री-पुरुष मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post