Top News

अकेली लड़की को मारपीट कर किया घायल, पांच पर केस

अकेली लड़की को मारपीट कर किया घायल, पांच पर केस

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजहीं गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश में घर पर अकेली लडक़ी को पाकर गांव निवासी कुछ महिलाओं ने मार पीटकर कर घायल कर दिया। लड़की के पिता ने गांव निवासी 04 महिलाओं एवं 01 अज्ञात पर केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी में भुजहीं निवासी राजेंद्र राजभर ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री अन्नू राजभर अकेली घर पर थी, हम लोग खेत पर काम कर रहे थे। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब गांव निवासिनी शांति पत्नी प्रकाश राजभर, मनीता पत्नी अनिल राजभर, संध्या पत्नी अनिल राजभर, सरस्वती पुत्री प्रकाश राजभर व एक अज्ञात लड़की ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरी पुत्री को गाली-गुप्ता देते हुये उसके साथ मारपीट किये। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। कुछ लोंगो के छुड़ाने पर अगली बार जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post