Top News

अधिरोहण ने मुस्लिम बच्चों और बुजुर्गों को बांटें ईद पर नये कपड़े

अधिरोहण ने मुस्लिम बच्चों और बुजुर्गों को बांटें ईद पर नये कपड़े

मऊ। सामाजिक संगठन ‘अधिरोहण’ ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए ईद के अवसर पर मुस्लिम बच्चों और बुजुर्गों के बीच नए कपड़ों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को त्यौहार की खुशियों में शामिल करना था।

संस्था के सदस्यों ने स्थानीय बस्तियों और मदरसों में जाकर जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को नए कपड़े, जबकि बुजुर्गों को लुंगी और कुर्ता वितरित किया गया। साथ ही मिठाइयों का भी वितरण किया गया। ‘अधिरोहण’ के संस्थापक ने कहा कि, “हमारा मकसद हर धर्म और वर्ग के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना है। ईद के इस पावन मौके पर मुस्कानें बाँटना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”

स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की और ‘अधिरोहण’ को धन्यवाद दिया। संस्था भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लेती है। कार्यक्रम में अथिरोहण सामाजिक संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह और सहयोगी शारदा त्रिपाठी, रीना मल्होत्रा, आयुष सिंह, मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post