Top News

कप, मेडल व प्रमाणपत्रों से मेधावियों का हुआ सम्मान

कप, मेडल व प्रमाणपत्रों से मेधावियों का हुआ सम्मान

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के माहपुर स्थित एम. शमीम पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल परिणाम घोषित किये गये। इसमें मेधावी विद्यार्थीगणों का कप, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बता दें कि वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद पूरे स्कूल में कक्षा 5 से दिव्या यादव को प्रथम, कक्षा 4 से विद्या यादव को द्वितीय और कक्षा 3 से अंश यादव को तृतीय टॉपर घोषित किया गया। इन्हें मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य कक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रबंधक आरिफ खां व प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने टॉपर्स व सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओ को बधाई दी। कहा कि वर्ष भर मेहनत से पढ़ाई करने के बाद परीक्षा परिणामों का सभी विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कुछ अंको से कुछ लोग आगे पीछे रहते हैं। यह उनकी मेहनत का परिणाम है। टॉपर्स के अंको से अन्य छात्रों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि अन्य भी अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में टॉप कर अपने माता-पिता, गांव-क्षेत्र, स्कूल व देश का नाम रौशन कर सकें।

इस मौके पर अब्दुल्ला खां, आकिब शमीम उर्फ सद्दाम ख़ाँ, दानिश खां, राकेश सिंग, देवेंद्र यादव, अनुभव सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनेक अभिभावकगण व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post