तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनावी तारीखों का एलान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की चुनावी तारीखों का एलान के साथ सरगर्मी बढ़ गयी है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने 2025 के चुनावों की घोषणा करते हुए पूरा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
पर्चा वितरण 2 व 3 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 3:30 तक होगा, जबकि पर्चा दाखिला का कार्यक्रम 7 व 8 अप्रैल को उक्त समयावधि में किया जा सकेगा। पर्चे की जांच एवं वापसी 9 अप्रैल को होगी जबकि चुनाव 15 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन शाम 4 बजे से होगी।


Post a Comment