स्कूल चलो अभियान हेतु निकाली गयी रैली
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय सौसरवां में मंगलवार को नये सत्र के प्रथम दिन स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों व बच्चों से स्कूल में प्रवेश कराने और स्कूल आने के लिए जागरुक किया गया।
रैली की शुरुआत ग्राम प्रधान हिंदराज कुमार ने हरी झंंडी दिखाकर की। रैली गांव क्षेत्र के सेवित मजरों से होती हुई रामलीला ग्राउंड पर पहुंची। जहां ग्राम प्रधान ने बच्चों को नाश्ता-पानी कराकर रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य ने अभिभावकों से अपील किया कि नये सत्र में नामांकन के लिए जो भी बच्चे 31 जुलाई 2025 को 6 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उन सभी का नामांकन प्राथमिक विद्यालय सौसरवां में करायें।
इस अवसर पर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष नान्हक राम, शगुफ़्ता यास्मीन, ज्योतीन्द्र पति पाण्डेय, शिवदान चौहान आदि उपस्थित सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।


Post a Comment