Top News

नये सत्र का शुभारंभ, निकली रैली, लिए पदचिन्ह

नये सत्र का शुभारंभ, निकली रैली, लिए पदचिन्ह


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में नये सत्र का आगाज समारोह पूर्वक किया गया। कहीं स्कूल चलो रैली निकाल लोंगो को जागरुक किया गया तो कहीं बच्चों का स्वागत कर प्रथम दिन अभिनंदम किया गया।


सौसरवां प्राथमिक विद्यालय में हरी झंडी दिखाकर ग्राम प्रधान हिन्दराज कुमार ने स्कूल चलो रैली की शुरुआत की। रैली विभिन्न मुहल्लों से विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरुक करते हुए गुजरी। प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य ने कहा कि 31 जुलाई 2025 तक 06 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों के अभिभावक उनका प्रवेश विद्यालय में करायें।


माहपुर कम्पोजिट विद्यालय में नवरात्रि व सत्रारंभ पर नवदुर्गा स्वरुप नौ कन्याओं का पदचिन्ह लिया गया और नौ नारियल फोड़ मिशन मॉस का आगाज किया गया। मिशन मॉस बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए मासिक पुरस्कार योजना रुपी एक नवाचार है।


प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए चिल्ड्रेन बैंक की तरह दी गयी एक छुट्टी के अतिरिक्त महीने में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। तीन माह व वर्ष भर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा जायेगा।


इस मौके पर नान्हक राम, नीलम दूबे, राजीव मौर्य, शगुफ्ता याशमीन, रामा राम, शशिकला, ज्योतिंद्र पति पांडेय, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, प्रियंका राय, शिवदान चौहान, गौतम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post