Top News

सैनिकों के सम्मान में, पूरा देश मैदान में

सैनिकों के सम्मान में, पूरा देश मैदान में

करहां (मऊ) : आपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार शाम जो मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तर की एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद के नेतृत्व में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर विभिन्न नारे लगाते हुये नार्मल मैदान से मुख्य बाजार होते हुए शहीद चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम, सैनिकों के सम्मान में पूरा देश मैदान में आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। साथ ही ध्वनी विस्तारक यंत्रों पर देशभक्ति के गाने बजाए जा रहे थे।

इस दौरान इस यात्रा के मुख्य अतिथि व भाजपा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता से आपरेशन सिंदूर नामक अभियान सफल रहा। प्रत्येक देशवासी हमारी देश की तीनों सेनाओं का कृतज्ञ है। यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई है। आज पूरा देश हर तरह का मतभेद भूलकर सैनिकों के पीछे खड़ा है। हमें अपने थल, जल और वायु सेना पर गर्व है। समस्त कार्यकताओं के सहयोग से मुहम्मदाबाद गोहना की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम सोनकर, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, ज्योति सिंह, प्रीतू लता पांडेय, ओमकार सिंह, राहुल सिंह, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, प्रद्युम्न प्रताप आदि हजारों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post