Top News

समाज सुधार व महिला उत्थान की प्रणेता हैं अहिल्याबाई : राकेश मिश्रा


समाज सुधार व महिला उत्थान की प्रणेता हैं अहिल्याबाई : राकेश मिश्रा


करहां (मऊ) : अहिल्याबाई होल्कर महिला होने के बावजूद एक न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने विधवा कल्याण, महिला कल्याण, महिलाओं की शिक्षा, स्वरोजगार हेतु अनेक भवन व योजनाएं चलाई। महिलाओं की सुरक्षा हेतु वे सजग प्रहरी के रुप में कार्य करती थी। दरअसल वह समाज सुधार व महिला उत्थान की प्रणेता थीं। हमें उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेकर महिला कल्याण के कार्य करने हैं।


यह बातें स्थानीय कस्बे के नगर पंचायत के सौजन्य से वृहस्पतिवार को सेक्रेड हार्ट स्कूल के सभागार में आयोजित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी अभियान के क्रम में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप मे जिला भाजपा महामंत्री राकेश मिश्रा ने व्यक्त किया। इस आयोजन के अलावा पूर्वाह्न ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा के संयोजन में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि बीडीओ डॉक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा ने पांच महिलाओं सरिता, सुमन, शीला, वंदना और आराधना शर्मा को मुख्यमंत्री आवास की चाभी प्रदान की।


मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि मराठा शासिका अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन काल में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक कार्य किया। वे महिला कल्याण की सजग हस्ताक्षर थीं। उनका कर व व्यवहार सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।


इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक जनार्दन शर्मा व छोटू प्रसाद, करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, युवा मोर्चे के करहां मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल सिंह, पुजारी शशांक त्रिपाठी, महामंत्री रितिक सिंह आदि ने गणमान्य अतिथियों को माला-फूल, बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया साथ ही उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।


इस मौके पर समूह संघ की अध्यक्षा ज्ञानमती देवी, दायित्व प्रभारी पूजा राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न प्रताप, श्यामसरन चौबे, संतोष सिंह, ठाकुर प्रसाद, माया पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post