Top News

12वीं रैंक के साथ प्रगति बनेगीं प्रशिक्षु पशु चिकित्सक

12वीं रैंक के साथ प्रगति बनेगीं प्रशिक्षु पशु चिकित्सक


करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के नगपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामाश्रय तिवारी की पौत्री प्रगति त्रिपाठी ने शिक्षा के बल पर एक अहम सफलता प्राप्त की है। वे पूरे उत्तर प्रदेश में 12वीं रैंक के साथ प्रशिक्षु पशु चिकित्सक बनेगी। बिटिया की इस सफलता पर जहां पूरे गांव-क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, वहीं लोग विभिन्न तरीके से बधाई दे रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि प्रगति त्रिपाठी पिछले वर्ष से इस राज्यस्तरीय परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अंततः पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा की इस परीक्षा में उन्होंने 720 में 545 अंक प्राप्त कर 12वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता, गांव-क्षेत्र व जिले का नाम रौशन किया है। अब वह उसी विश्विद्यालय में लगभग पांच वर्षों की पढ़ाई के उपरांत पशु चिकित्साधिकारी बनेगीं।

बिटिया प्रगति त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक रहे दादा रामाश्रय तिवारी की प्रेरणा व पिता नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में प्रोफेसर डाक्टर के.के. त्रिपाठी के मार्गनिर्देशन को दिया है। प्रगति की मां सुदेश त्रिपाठी जहां गृहणी हैं, वहीं चाचा कृपा नारायण त्रिपाठी शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के लक्ष्मण पट्टी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।

प्रगति त्रिपाठी की सफलता पर पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर ए.के. सिंह, करहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, वर्तमान सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि रवि पासी, ग्राम प्रधान राहुल यादव, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पंकज कुमार त्रिपाठी, महबूब आलम, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, किशुन चौहान, सुबाशंकर सिंह, मुन्ना गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post