Top News

करहां व मुहम्मदाबाद गोहना परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुआ योग

करहां व मुहम्मदाबाद गोहना परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुआ योग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व करहां परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें विभिन्न लोंगो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही करें योग रहें निरोग की भावधारा का संकल्प लिया।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग कराते हुए पुलिसकर्मियों की दिनचर्या में योग का महत्व बताया।

तमसा तट के नवनिर्मित रामघाट पर योगाचार्य संतोष मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा पादधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने योग किया।

करहां के वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर आरएसएस के खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोंगों को योगाभ्यास कराया।

शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के सौसरवां प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य के नेतृत्व में चल रहे योग शिविर का मिष्ठान वितरण के साथ समापन हुआ।

ब्लाक क्षेत्र के याकूबपुर, कमालपुर पहाड़पुर, नेवादा, दतौली, भांटीकला, दपेहड़ी, करहां, राजापुर, ओटनी आदि गांवों व अमृत सरोवरों पर संबंधित ग्रामप्रधान तथा भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ योग किया।

इस अवसर पर छोटू प्रसाद, रवींद्रनाथ राय, भूपेंद्र सिंह, शगुफ्ता याशमीन, अविनाश सिंह नायडू, इंद्रराज यादव, ओंकार सिंह, जनार्दन शर्मा, राहुल सिंह, देवंती देवी, ठाकुर प्रसाद, ज्योतिंद्र पति पांडेय, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post