Top News

हत्या में मृत युवक की विधवा को को सपा ने सौंपा एक लाख का चेक


हत्या में मृत युवक की विधवा को सपा ने सौंपा एक लाख का चेक


करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के भतड़ी गांव निवासी एक युवक अमित कुमार उर्फ लखेंद्र पुत्र राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर की 27 मई मंगलवार देर शाम को हत्या कर दी गयी थी। उसके पीड़ित परिजन व विधवा पत्नी को राहत प्रदान करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लेकर एक लाख रुपया की सहायता राशि भेजवाई। शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर मृतक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं विधवा की पत्नी नीमा देवी को चेक सौंपकर ढाढ़स बंधाया। साथ ही आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।


हत्या के उपरांत भतड़ी गांव के पूर्व ग्रामप्रधान समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष दिवाकर यादव के आग्रह पर मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव व विधानसभा अध्यक्ष अमान अहमद के रुप में एक प्रतिनिधि मंडल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने की अपील किया था। उन्ही के द्वारा भेजे गये चेक को शनिवार पीड़ित परिवार को प्रदान कर उक्त सहायता प्रदान की गई है।


इस मौके पर पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, रामदुलारे राजभर, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप यादव, ब्लाक अध्यक्ष रामू प्रसाद, करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी, डाक्टर सोचन भारती, चंद्रशेखर यादव, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post