Top News

सौसरवां के तीन दिवसीय योग शिविर में बच्चे कर रहे योगाभ्यास

सौसरवां के तीन दिवसीय योग शिविर में बच्चे कर रहे योगाभ्यास

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सौसरवा में गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन चल रहा है। इसमें बच्चे पूरे मनोयोग से योगाभ्यास का आनंद ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद योगाभ्यास के उपरांत इसका समापन होगा।

इस शिविर में राष्ट्रपति पुरस्कार व राज्य योग पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व वर्तमान प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य बच्चों को विभिन्न तरह के योग, आसन व प्राणायाम की विधियों से परिचित करा रहे हैं। साथ ही अपने साथ बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए उससे होने वाले लाभों की जानकारी भी दे रहे हैं। तीन दिवसीय योग के दूसरे दिन सभी के मंगल और कल्याण की प्रार्थना के साथ योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान बच्चे इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेते देखे गये।

इस मौके पर शगुफ्ता याशमीन, ज्योतिंद्र पति पांडेय, शिवदान चौहान, सुलमती देवी, सरस्वती देवी आदि स्टॉफ मौजूद रहे। सबने साथ मिलकर समवेत स्वर में राष्ट्रगान कर आज के दिवस का योगाभ्यास सम्पन्न किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post