करहां से बाबा धाम रवाना हुआ 32 कांवरियों का जत्था
करहां (मऊ) : बाबा घनश्याम दास कांवरिया संघ के तत्वाधान में रविवार को करहां से क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 32 शिवभक्तों का जत्था बाबा धाम को रवाना हुआ। देवघर, बाबा बासुकीनाथ, काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, अष्टभुजी, प्रयागराज, चित्रकूट, अयोध्या सहित अनेक धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पूर्ण कर यह समूह वापस आयेगा। वापस आकर यह लोग क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गुरादरी मठ पर एक भव्य भंडारे का आयोजन करेगें।
परम पावन सावन मास के 17वें दिन समाजसेवी अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में गरुण रथ नामक लग्जरी बस सेवा से यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुआ। सभी ने बाजार के शिवजी, गुरादरी स्थित बाबा घनश्याम दास की समाधि स्थल पर पहुंचकर पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान किया एवं दिव्य समाधि का दर्शन कर हर-हर महादेव एवं बोल-बम के जयघोष के साथ यात्रा की शुरूआत की।
यात्रा में रवाना होने वाले प्रमुख लोंगो में प्रमोद यादव, श्रीकांत चौरसिया, बिलटू यादव, विधिचन्द्र चौहान, राजन यादव, विशाल चौहान, हरिकेश यादव, रामरतन साहनी, नेहरु यादव, टुनटुन मद्धेशिया, विनोद यादव, राधेश्याम यादव आदि शिवभक्त शामिल रहे।




Post a Comment