Top News

छुट्टा पैसे के बहाने 60 हजार लेकर फरार, केस दर्ज

छुट्टा पैसे के बहाने 60 हजार लेकर फरार, केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बनियापार स्थित एक दुकान पर बैठे पांच वर्षीय बालक से छुट्टा पैसा मांगने के बहाने कुछ लोग 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने शनिवार को दो पुरुष व एक महिला पर केस दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट के मूल निवासी राजेश जायसवाल की बनियापार में टाइल्स की दुकान है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि 22 जुलाई को दिन में 02:30 बजे किसी काम से वह बाहर गया तो दुकान पर देखभाल के लिए अपने पांच वर्षीय भांजे ओम को बैठा दिया। इस बीच तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आये जिसमें से एक व्यक्ति व महिला दुकान में जाकर छुट्टा मांगने के बहाने गुमराह करके काउंटर में रखा 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला।

Post a Comment

Previous Post Next Post