Top News

छोटी देवरिया प्राथमिक विद्यालय के विलय का हुआ विरोध

छोटी देवरिया प्राथमिक विद्यालय के विलय का हुआ विरोध

◆ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

◆छोटी देवरिया प्राथमिक विद्यालय का सौसरवां प्राथमिक विद्यालय में हुआ है विलय

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना में परिषदीय विद्यालयों के विलय करने की कार्यवाही के खिलाफ अब विरोध के स्वर उठने लगा है। गुरुवार को देवरिया छोटी प्राथमिक विद्यालय को बंद कर उसका सौसरवां में विलय का ग्रामीणों ने विरोध किया। दर्जनों अभिभावक व ग्रामीण विद्यालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किए। इसके अलावा एक सामूहिक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ओमप्रकाश तिवारी को दिया।

इस संबंध में गांव निवासी समाजसेवी धनंजय सिंह व बसंत सिंह ने बताया कि विलय की कार्यवाही हेतु प्रबंध समिति को न तो कोई सूचना दी गयी और न ही सहमति ली गयी। बताया कि यह विद्यालय बहुत पुराना और ऐतिहासिक है। इसको यहां स्थापित करने में गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बहुत मेहनत की है। गांव का यह विद्यालय बंद होने से बच्चों व अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने ज्ञापन देते समय वादा किया कि भविष्य में हम सभी ग्रामीण इसके कुशल संचालन का पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञापन की प्रतियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिलाधिकारी को भी भेजी गई हैं।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में बसंत सिंह, श्रीनाथ राम, धनंजय सिंह, पन्नालाल, अजीत सिंह, परमहंस कुमार, भानु प्रताप, राहुल, अजय, हरिश्चंद्र, प्रमोद यादव, कमलेश पांडेय, बृजेश यादव आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post