Top News

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गुरु परंपरा का सम्मान

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गुरु परंपरा का सम्मान

करहां (मऊ) : गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा करहां व मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अंतर्गत विभिन्न मठ-मंदिरों पर जाकर गुरु पूजन किया गया। वहां मौजूद संत, महंत, महात्मा, पुजारी और विप्रगणों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा जिला इकाई के निर्देशों पर देवलास सूर्य मंदिर व विश्वकर्मा मंदिर, सिकठिया, बरहदपुर कुटी, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के हनुमान मंदिर, तमसा तट के रामघाट मंदिर, करहां के गुरादरी मठ, सुरहुरपुर व भांटीकला में जाकर विभिन्न कार्यकर्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा अंतर्गत पूजन-अर्चन किया एवं साधु-संतों, पुजारियों एवं विप्रगणों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए अभिनंदन किया।

इसमें मुख्य रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह कक्कू, समाजसेवी अजय जायसवाल, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भुपेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, संतोष सिंह, शशांक त्रिपाठी, मंडल महामंत्री सुशील चौबे, राहुल सिंह, अंकित सरोज व रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल पांडेय व चंद्रकांत तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post