खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि कायाकल्प योजना के बाद परिषदीय विद्यालयों की दशा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत पिछले सत्र में जर्जर भवनों की संख्या 16 थी। 2024-25 में यह संख्या 09 हो गयी है। इसमें एक कक्ष मरम्मत में डाला गया है और 08 कक्ष तकनीकी समिति की अनुशंसा पर विभागीय आदेश पर ध्वस्त किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त चिन्हित जर्जर कक्षाओं में कक्षा का संचालन पहले से ही बंद कर दिया गया है।
बीआरसी मुहम्मदाबाद गोहना कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय भदीड़ भाग-2, क्यामुद्दीनपुर, नरौनी, रामपुर, सियाबस्ती, नगपुर, पडेरुआ, चलिसवां एवं कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में एक-एक जर्जर कक्ष चिन्हित किये गए हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय चलिसवां के एक जर्जर कक्ष को मरम्मत में डाला गया है।


Post a Comment