Top News

याकूबपुर से मठ गुरादरी धाम को निकली जलाभिषेक यात्रा

याकूबपुर से मठ गुरादरी धाम को निकली जलाभिषेक यात्रा

करहां (मऊ) : क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर याकूबपुर से सुप्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम तक सोमवार को एक भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। इसमें सैकडों महिला व पुरुषों ने गांव निवासी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक गाजे-बाजे, डीजे व ध्वजा-पताका सहित प्रतिभाग किया।

सभी ने पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान कर परिक्रमा की एवं घनश्याम दास बाबा का दर्शन-पूजन कर जल लेकर रवाना हुए। जल लेकर गांव पहुंचने पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्राचीन शिवाला के महादेव का जलाभिषेक किया एवं प्रसाद लेकर अपने-अपने घरों को पहुंचे।

इस यात्रा में प्रमुख रुप से उपेंद्र सिंह, शिवम गिरी, सुरेश गोसाई, हरिकेश यादव, भीम चौरसिया, जियालाल चौहान, मोनू यादव, रनधीर चौरसिया, निशा सिंह, पार्वती चौहान, सुनीता देवी, पुष्पा सिंह सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष चल रहे थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post