Top News

अवैध गांजे के साथ एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध गांजे के साथ एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी, जब भुजही पुलिया के पास से एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 02.20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इन्हें गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेंज दिया गया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को उपनरीरिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव व सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्रपाल, कांस्टेबल अनुराग यादव, महिला कांस्टेबल पूनम चौरसिया व प्रिया कुमारी ने भुजही पुलिया के पास से नाजायज गांजा के साथ गोपाल खरवार निवासी गोपालपुर रक्षाराय थाना रानीपुर, संतोष खरवार निवासी एलवल हाल मुकाम शाहगढ़ थाना सिधारी व कविता निवासिनी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर को पकड़ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post