खेल दिवस पर ओटनी खेल मैदान में याद किए गए मेजर ध्यानचंद, हुए विभिन्न खेल
करहां (मऊ) : शासन की मंशा व निर्देशो के अनुरूप मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस अर्थात खेल दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित खेल मैदानों पर शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 29 अगस्त से शुरु हुए इन तीन दिवसीय आयोजनों से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में पहले दिन से ही उक्त खेल गतिविधियों के लिए जगह-जगह तैयारियां की गईं थीं।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ओटनी ग्राम पंचायत के खेल मैदान में ग्राम प्रधान प्रमोद यादव के नेतृत्व साफ-सफाई करके शनिवार को बच्चों के बीच दौड़, कूद, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। खेल के उपरांत खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को नमन किया एवं विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा करहां परिक्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर, चकजाफ़री, दपेहड़ी, दतौली, देवरिया खुर्द आदि गांवों के खेल मैदानों में भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई, जहां सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया।



Post a Comment