अबसार अहमद बने मऊ युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
मऊ। राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' के बिहार में समापन के साथ ही उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए अबसार अहमद को मऊ युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अबसार अहमद ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) द्वारा मुझे मऊ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर इतना महत्वपूर्ण दायित्व देना पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। मैं संगठन के इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और पार्टी के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करूंगा।"
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश राय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अबसार अहमद को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अबसार अहमद ने जिले में युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment