Top News

अल्ट्राटेक ने यशश्वी प्रधान को किया सम्मानित

अल्ट्राटेक ने यशश्वी प्रधान को किया सम्मानित

करहां (मऊ) : दैनिक जागरण व अल्ट्राटेक द्वारा प्रायोजित यशश्वी प्रधान सम्मान योजनांतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के राजपुर गांव की ग्राम प्रधान को शुक्रवार शाम यशस्वी प्रधान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस क्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र व घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य हो कि ग्राम प्रधान शीला देवी को पूर्व में इस योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इसी पुरस्कार के अनुपालन में अल्ट्राटेक कंपनी के अभियंता अतुल यादव व तकनीकी सहायक चेतन कुमार ने शुक्रवार शाम राजापुर गांव पहुंचे। उन्होंने वहां गांव की महिला ग्राम प्रधान शीला देवी की अस्वस्थता के कारण प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने कहा कि गांव के विकास में वह हमेशा अल्ट्राटेक सीमेंट को वरीयता देती हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है। बताया कि यह मेरा सम्मान ही नहीं बल्कि पूरे गांव के सम्मानित जनता का सम्मान है। इस संबंध में अभियंता अतुल यादव ने कहा कि बेहतरीन विकास व निर्माण कार्यों के लिए ग्रामप्रधान को यह सम्मान दिया गया है। हमें आशा है कि आगे भी इस तरह का गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्रामनिवासी दो दर्जन लोंगो को भी अल्ट्राटेक की तरफ से विविध उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post