रास्ते पर सीढ़ी के विवाद में मां-बेटियों को मारकर किया घायल, 6 पर केस दर्ज
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भांटी खुर्द गांव में मंगलवार सुबह सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी के विवाद में उसी गांव के आधा दर्जन लोंगों ने मां और दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बड़ी बेटी ने 02 महिलाओं समेत कुल 06 लोंगो पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव निवासिनी 22 वर्षीय अनुराधा पुत्री हरिनरायन मौर्य ने बताया है कि घर से निकलने पर विपक्षीगण रवि प्रताप, विशाल, रामानंद मौर्य, निर्मला, विजय, रेखा देवी ने मुझे, 15 वर्षीय विद्या और मेरी मां संतरा देवी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें उसका कपड़ा भी फट गया। इससे हमें गंभीर अंदरुनी चोटें आई हैं। बताया कि उक्त लोग मनबढ़ किस्म के हैं, जिनसे हमारे परिवार को जान-माल का खतरा है।

Post a Comment