तम्बाकू नियंत्रण पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, संजना द्वितीय व शबनम तृतीय
करहां (मऊ) : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति मऊ के तत्वाधान में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में बुधवार को तम्बाकू पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 की बिटिया सिमरन भारती प्रथम, कक्षा 8 की संजना द्वितीय व कक्षा 8 की ही शबनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता छात्राओं को डॉ. सीमा रंजन, डॉ. अजहर, डॉ समीम, डॉ. सरिता भारती व प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी द्वारा शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि तम्बाकू के नियंत्रण हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में पहुँच कर बच्चों को तम्बाकू से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी की अगुवाई में बच्चों को तम्बाकू मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम का प्रधानाध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप कॉपी व कलम प्रदान की गई। इस इस मौके पर राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, नीलम दूबे, हेमंत कुमार पांडेय, गौतम विश्वकर्मा, रसोईयां मां व सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।


Post a Comment