Top News

दो बाइक सवारों की भिड़ंत में एक घायल, हालत गंभीर

दो बाइक सवारों की भिड़ंत में एक घायल, हालत गंभीर

करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहां बाजार में शुक्रवार दोपहर दो बाइक सवारों के बीच अगल-बगल टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। इसमें एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया।

अपराह्न सवा एक बजे चिरैयाकोट थाना के करमी खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय शिवम यादव घर की तरफ से करहां बाजार पहुंचे थे कि एक सफेद अपाची सवार युवक ने उन्हें बगल से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। इसमें शिवम यादव की एक टांग में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर घायल को अस्पताल भेजवाया तथा फरार बाइक सवार की मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर पुलिस सहायता केंद्र पर ले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post