Top News

मातृशक्ति की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अक्षम्य : सीओ एस.पी. पांडेय

मातृशक्ति की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अक्षम्य : सीओ एस.पी. पांडेय

•करहां स्थित बाबा बहाल दास इंटर कालेज में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत चला जागरुकता अभियान•कोतवाल ने महिला सुरक्षा से संबंधित सौंपी पुस्तिका

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहां बाजार स्थित बाबा बहाल दास इंटर कालेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस 5.0  के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा  महिला उपनिरिक्षिका व आरक्षियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित उपाय बताए एवं छात्राओं से उनकी बातें सुनी। महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया गया।

क्षेत्राधिकारी एस.पी. पांडेय ने कहा कि पुलिस की नजर हर पल महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कही भी महिलाएं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा हो तो प्रदेश सरकार द्वारा जारी महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 आपात कालीन सेवा 112 पर पुलिस को सूचित करें। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी सूचना दे सकते हैं। पुलिस महिलाओं की सहायता के लिए चौबीसों घंटा तत्पर है।

कोतवाल के.के. वर्मा द्वारा कक्षा 10 की छात्रा अंशिका व रोली प्रजापति से महिला हेल्पलाइन नंबरो के बारे में पूछा गया जिस पर छात्राओं ने सही जवाब दिया। कक्षा 11 की छात्रा सोनाक्षी सिंह वह 12 की छात्रा प्रिया मोर्य से भी महिला सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे गए जिस पर उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना देने की बात कहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य, उप प्रधानाचार्य बृजेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, कमलेश मौर्य, चंदन कुशवाहा, विकास रावत, निशिता मद्धेशिया,  अखिलेश मौर्य, अलका सिंह, अजय पांडेय, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post