Top News

छात्रा रश्मि चौरसिया बनी एक दिन के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी

कक्षा-8 की छात्रा रश्मि चौरसिया बनी एक दिन के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना भाग-2 में कक्षा-08 की छात्रा रश्मि चौरसिया को एक दिन के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इन्होंने इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया एवं विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी को बीआरसी परिसर की अध्यापिका उषा मौर्या, उमा सोनकर, सीमा सिंह व विंध्यवासिनी ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। उनके द्वारा वहां कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया और उनका परिचय प्राप्त किया गया। साथ ही कार्यरत कर्मचारियों से उनके कार्य के संबंध में जानकारी लिया गया।

उनके द्वारा वर्तमान समय मे विभाग द्वारा संचालित डीबीटी, यू डायस, आधारभूत संख्यात्मक ज्ञान एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गयी। रश्मि ने अध्यापको से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा उसके निवारण के प्रति आश्वासन दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी साथ में उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post