मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन पर किया गया जागरुक
करहां (मऊ) : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के मुद्दे पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में महिलाओं के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
दी गयी जानकारी में प्रमुख रूप से1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं हेतु सेवा, और 101 अग्निशमन सेवा आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में बच्चों और बच्चियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को सुना गया, साथ ही उन्हें यह समझाया गया कि किसी भी असुरक्षा की स्थिति में वे तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साहसपूर्वक अपनी बात रखने और किसी भी कठिनाई का सामना करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल समाज में नारी सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा रहा है।

Post a Comment