प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ
करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में क्षेत्रीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, जांच एवं परामर्श का लाभ प्रदान किया जाएगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज एवं डाक्टर उमेश सरोज का सीएचसी अधीक्षक डाक्टर रामबदन ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया एवं उनसे फीता कटवाकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कराया गया। पूनम सरोज ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेला लोगों को जागरुक करने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।




Post a Comment