देवलास के विभिन्न मंदिरों का शुरु हुआ कायाकल्प
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के प्रख्यात धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सामाजिक स्थल देवलास की पुण्य भूमि पर स्थापित विभिन्न समाज के मंदिरों का जीर्णोद्धार व कायाकल्प का कार्य शुरु हो गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब यहां स्थित सभी देवालय व सामाजिक स्थल एक नए कलेवर में चमक उठेंगे। यह बीड़ा उठाया है देवलास सिसोदिया संघ तथा भदीड़ निवासी ग्रेटर नोएडा में जिम्स संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह रौशन ने।
बता दें कि स्वदेश को अपने गांव क्षेत्र की मिट्टी से बेहद लगाव है। उन्होंने सबसे पहले अपने गांव के सभी देवालयों का कायाकल्प करवाया। इसके बाद गांव के पुराने मुख्य द्वार को तोड़वा कर भव्य द्वार के नवनिर्माण में मुख्य भूमिका निभाई। वर्तमान में वे तथा उनके वरिष्ठ व कनिष्ठ सहयोगियों के द्वारा सूर्य मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर से काम शुरु कर दिया गया है। वहां दो मंदिरों में टाइल्स-पत्थर लगाकर बढ़िया तरीक़े से रंग-रौग़न कर चमकाया गया है। धीरे-धीरे अन्य सभी मंदिरों का सुंदरीकरण कर पूरे देवकली देवलास को भव्य बनाया जाएगा।




Post a Comment