बाल दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, बाल मेला, छात्रवृत्ति वितरण व नवाचार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी व परिषदीय विद्यालयों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान केक काटने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, बाल मेला, छात्रवृत्ति वितरण तथा नवाचारों की शुरुआत के साथ बच्चों ने दिन को यादगार बनाया।
एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में चित्रकला व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन श्रेणियों नर्सरी से 2 तक, कक्षा 3 से 6 तथा कक्षा 7 से 10 तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। प्रथम श्रेणी में सूर्यांश यादव, अज़ान शेख व प्रगति चौहान विजेता बनीं। द्वितीय श्रेणी में आयत खां, सुहानी पटवा, अंश यादव तथा तृतीय श्रेणी में आयुषी पांडेय, अंशिका कुमारी और आलिया खान प्रथम, द्वितीत व तृतीय। कार्यक्रम में प्रबंधक आरिफ़ खान, शकील अहमद, तथा प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कंपोजिट विद्यालय माहपुर में बाल दिवस पर नवदुर्गा छात्रवृत्ति के अंतर्गत 9 मेधावी बेटियों को 100-100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कक्षा 2 के छात्र आति ने पंडित नेहरु का वेश धारण कर सभी लोंगो को आकर्षित किया। बाल दिवस पर इस विद्यालय में 7वां नवाचार 'कौन बनेगा सुपर हीरो ऑफ द डे' शुरु किया गया। जिसके तहत प्रतिदिन पांच प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी सही उत्तर देने वाले बच्चे को 'सुपर हीरो' घोषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय मालव, नगरीपार, करहां व उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव में बच्चों ने स्वयं बाल मेला आयोजित किया तथा केक काटकर चाचा नेहरु का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला सिंह, अंजनी यादव, सोनी वर्मा, पूर्णिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को मेडल व शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जनपद मऊ के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने बच्चों व अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा नीतियों को सरल रूप में समझाया तथा विकसित उत्तर प्रदेश @2047 पोर्टल पर सुझाव देने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश यादव, मोहम्मद अहमर, सदफ यास्मीन आदि मौजूद रहे।








Post a Comment