चकमार्ग उखाड़ कर फेंकने पर मारपीट, केस दर्ज
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थनां क्षेत्र के लक्ष्मणपट्टी गांव में गुरुवार को चकमार्ग उखाड़ कर फेकने और मना करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस संबंध में ग्राम निवासी ध्यान यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया गया है कि 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने मकान के दक्षिण दिशा में बन रहे सरकारी चकमार्ग के पास मौजूद था। उसी दौरान ग्राम प्रधान द्वारा आरसीसी मार्ग निर्माण कराया जा रहा था। इसी बीच विपक्षीगण कोमल यादव, रामबृक्ष यादव, हरिशचंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विजयी यादव वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से ईंटें फेंकने लगे। जब प्रार्थी ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
बताया कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री रीना और भतीजी कुसुम यादव को भी विपक्षियों ने पीटा, जिससे उन्हें सिर, हाथ, पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

Post a Comment