एक फसल अवधि में दो बार धान उगा रहे युवा किसान रामसिंह चौहान
•26 जून तक 10 बिस्वा में सात कुंतल धान की कर चुके हैं पैदावार
राम सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने लखीमपुर खीरी से प्राप्त पीबी-1509 प्रजाति के धान की 26 मार्च को रोपाई की थी। करीब तीन माह में फसल तैयार हो गई और 26 जून को इसकी कटाई की गई। उन्होंने बताया कि 10 बिस्वा खेत में उन्हें सात कुंतल धान की पैदावार प्राप्त हुई। पहली फसल की कटाई के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए उसी खेत में दूसरी बार धान की रोपाई कर दी है।
किसान राम सिंह ने बताया कि एक ही खेत से कम समय में दो फसल लेने का विचार उन्हें पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अमुवारी गांव के किसानों को देखकर आया। वहां किसानों द्वारा कम अवधि में धान की फसल तैयार कर दूसरी फसल लेने के प्रयोग से प्रेरित होकर उन्होंने भी यह प्रयास शुरु किया। उनका कहना है कि यदि दूसरी फसल भी अपेक्षा के अनुरुप सफल रहती है तो क्षेत्र के किसानों के लिए यह खेती का एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है।
राम सिंह के इस प्रयोग की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। किसान का मानना है कि कम अवधि में तैयार होने वाली धान की उपयुक्त प्रजातियों और समयबद्ध खेती के जरिए किसान सीमित भूमि से अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं।



Post a Comment