नाबालिग के अपहरण मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
करहां (मऊ) : रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में वांछित नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमें में वांछित सर्वेश कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी सादीपुर, थाना रानीपुर को 7 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। जांच में पीड़िता की उम्र 17 वर्ष चार दिन पाई गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।

Post a Comment