अपहरण व पाक्सो मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
करहां (मऊ) : रानीपुर थाने की पुलिस ने अपहरण व पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मुखबिर की सूचना पर लोकुलपुरा अंडरपास के पास से अभियुक्त अभिषेक सोनकर उम्र 25 वर्ष को दबोच लिया। वह अपहरण व नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पाक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment