दिग्गज भाजपा नेताओं की अगुवाई में निकली विशाल एकता यात्रा
•सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर समर्पित रहा कार्यक्रम
•गालिबपुर से चलकर बरहदपुर कुटी पर हुई समापन सभा
•जगह-जगह फूल-मालाओं व पुष्पवर्षा से किया गया स्वागत
करहां (मऊ) : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा की एक भव्य एकता यात्रा मंगलवार को सैकड़ों तिरंगे झंडे के सहित ऐतिहासिक उत्साह और जोश के साथ निकाली गई।
किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल, सदरपुर गालिबपुर से शुरु हुई यह यात्रा हलीमाबाद, टाउन इंटर कालेज, बाईपास रोड मुहल्ला जमालपुर, शहीद चौराहा, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, कैलेंडर तिराहा होते हुए बरहदपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर पर पहुंचकर सभा में बदल गई। यहां प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए एकता यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
यात्रा के दौरान ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, मशहूर आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर उमेश सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा।
मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में देश की एकता-अखंडता के प्रति नई प्रेरणा जगाई। कहा कि पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इतनी लंबी दूरी की यात्राएं पूरे देश में निकालकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और जीवन को याद कर रही है । लौह पुरुष सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक करके अखंड भारत बनाया उनका योगदान कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणाप्रद है। आज उनके इस योगदान के मार्ग पर चलने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि आज कई विखंडकनकारी ताकतों के कारण देश की एकता व अनेकता में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। सम्पूर्ण देशवासियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के एकतारुपी कार्यों से प्रेरणा लेकर जागृत होने की जरुरत है। जिससे देश की एकता व अनेकता अक्षुण रहे और देश विरोधी ताकतें अपने मंसूबे में कामयाब न हो।
यात्रा का संचालन पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा व सभा का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह कक्कू, त्रिभुवन प्रसाद, प्रद्युम्न प्रताप, छोटू प्रसाद, योगेश सिंह, रामसरन चौहान, ओंकार सिंह मुन्ना, आशीष चौधरी, सूरज राय, अभिमन्यु दूबे, रितिक सिंह, संजीव द्विवेदी, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, राहुल सिंह, श्याम चौबे, प्रभाकर राय सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लाक व नगर पंचायतकर्मी उपस्थित रहे।
अलग-अलग स्थानों से चारों मंडलों ने की सहभागिता
कार्यक्रम की शुरुआत में खुरहट मंडल अध्यक्ष अपित उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़े। आगे हलीमाबाद से रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े। इसके बाद जमालपुर बाईपास स्थित प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के पास से मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने अपने दल सहित यात्रा में भागीदारी की। यहां अस्पताल के संचालक डाक्टर प्रवीण मद्धेशिया व डाक्टर मोनिका गुप्ता ने यात्रा व मुख्य अतिथि का स्वागत-अभिनंदन किया। अंत में रोडवेज स्थित शहीद चौराहे से करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल जनसम्मूह समूह एकता यात्रा में शामिल हुआ।
बीच-बीच मे और सभास्थल पर जलपान व भोजन की थी व्यवस्था
लगभग 8 किलोमीटर लंबी यह यात्रा जगह-जगह कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय जनता के उत्साहपूर्ण स्वागत के बीच आगे बढ़ी। मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने राष्ट्रनायक सरदार पटेल व शहीद स्मारक पर प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया। डाक्टर उमेश सरोज व भाजपा नेत्री पूनम सरोज की तरफ से रास्ते में दो स्थानों पर नाश्ता व समापन स्थल पर भोजन का प्रबंध किया गया था।
सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे सीओ, कोतवाल व भारी पुलिस फोर्स
यात्रा के कुशल संचालन व सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ एसपी पांडेय, कोतवाल केके वर्मा व महिला उप निरिक्षिका माधुरी सागर स्वयं निभा रहे थे। यात्रा के दौरान मार्ग का एकल संचालन किया गया था। पूरे यात्रा के मार्ग को साफ-सफाई कर सजाया गया था।














Post a Comment